Weather Repot: Himachal Pradesh में फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून
कांगड़ा और सिरमौर जिलों में जारी किया भारी वर्षा का येलो अलर्ट
दिल्ली, 30 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) मौसम विभाग ने 31 अगस्त के लिए कांगड़ा और सिरमौर जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं एक सितंबर को बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। 2 सितंबर को हमीरपुर, चंबा और कांगड़ा जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। heavy rain Alert issued for Himachal Pradesh for four days
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 30 अगस्त और 4 सितंबर को राज्य के कुछ स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है, जबकि 31 अगस्त से 3 सितंबर तक प्रदेश के अनेक भागों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर चल सकता है। इस दौरान कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। विभाग ने 31 अगस्त के लिए कांगड़ा और सिरमौर जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























