
Haryana IAS-HCS Officers: प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला लगातार जारी
पढिये पूरी लिस्ट
चंडीगढ,21 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) Haryana IAS-HCS Officers: हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला लगातार जारी है. लगातार दूसरे दिन राज्य सरकार ने फिर से प्रशासनिक फेरबदल किया और 16 IAS-HCS अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई. जिनमें 6 IAS और 10 HCS अफसर शामिल हैं.
हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 6 में से 3 आईएएस अफसरों को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इसी कड़ी में हरियाणा स्कूल एजुकेशन बोर्ड भिवानी के सेक्रेटरी को भी बदल दिया गया है. इसके अलावा 10 HCS अधिकारियों को नया कार्यभार दिया गया है.
राज्य सरकार द्वारा किया गया यह प्रशासनिक फेरबदल महत्वपूर्ण माना जा रहा है. प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त और सुचारू बनाये रखने के लिए समय-समय सरकार द्वारा फेरबदल किया जाता रहा है. Haryana IAS-HCS Officers:
गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले गुरूवार (20 अगस्त) को हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल किया था. राज्य सरकार ने 2 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ाते हुए उन्हें अतिरिक्त कार्यभार सौंपा था. जबकि एक अन्य IAS अधिकारी का तबादला करते हुए नई नियुक्ति दी गई थी.
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























