IMD Weather Update Today: भारतीय मौसम विभाग ने 26 राज्यों में आज जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
दिल्ली, 30 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) मानसून के बीच मौसम विभाग ने 30 अगस्त के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अगले चार दिन भारी बारिश होने का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार देर रात से शुरू हुई बारिश शनिवार को भी जारी रही। इस दौरान हिमकोटि में पत्थर गिरने के कारण वैष्णो देवी श्रद्धालुओं के लिए बैटरी मार्ग कुछ समय बंद रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक इस बदलाव के पीछे अलग-अलग मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं. उत्तरी हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में निचले क्षोभमंडल स्तर पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास भी ऐसा ही परिसंचरण सक्रिय है।
इसके अलावा उत्तरी बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं का असर भी कई राज्यों में देखने को मिल सकता है. यही वजह है कि उत्तर भारत से लेकर पूर्वी, मध्य और पश्चिमी हिस्सों तक बारिश और तेज हवाओं का दौर दिखाई देगा। किसानों के लिए भी यह अलर्ट महत्वपूर्ण है. तेज हवा और भारी बारिश से खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है. पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है। weather alert heavy rain 26 states 4 day rain warning
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























