रक्षा बंधन के मौके पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने महिलाओं और बच्चों के लिए किया बड़ा ऐलान
महिलाओं और बच्चों को मिलेगी फ्री बस यात्रा की सुविधा
हरियाणा, 25 अगस्त (विश्ववार्ता) : रक्षा बंधन के मौके पर हरियाणा सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। 28 अगस्त यानी रक्षा बंधन के मौके पर महिलाओं और उनके साथ यात्रा करने वाले 15 साल तक के बच्चों के लिए 36 घंटे का सफर पूरी तरह फ्री रहेगा। यानी राज्य की सभी महिलाओं के साथ-साथ उनके साथ यात्रा करने वाले 15 साल तक के बच्चों को किराया नहीं देना होगा। Haryana CM Saini Haryana free bus travel on rakhi 2026
स्टेट ट्रांसपोर्ट डायरेक्टर ऑफिस ने इस बारे में राज्य के सभी GM को आदेश जारी कर दिए हैं। इन ऑर्डर में कहा गया है कि यह छूट 27 अगस्त 2026 को दोपहर 12:00 बजे से 28 अगस्त 2026 को आधी रात (12:00 am) तक लागू रहेगी। यह सुविधा हरियाणा राज्य के अंदर चलने वाली बसों के साथ-साथ चंडीगढ़ और दिल्ली से आने-जाने वाली साधारण बसों पर भी लागू होगी।
और खबरें पढ़ने के लिए, दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/

























