
US-Israel-Iran War का आज 17वां दिन
Japan and Australia ने होर्मुज में युद्धपोत भेजने से किया इनकार
नई दिल्ली, चंडीगढ़, 16 मार्च, (विश्व वार्ता) warships hormuz: US-इज़राइल-ईरान युद्ध का आज 17वां दिन है। इस बीच,Japan and Australia ने होर्मुज स्ट्रेट में वॉरशिप भेजने से मना कर दिया है। अल जज़ीरा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जापान के प्रधानमंत्री साने ताकाची ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट से गुज़रने वाले तेल टैंकरों की सुरक्षा के लिए नेवी भेजने का कोई इरादा नहीं है। जापान अपना लगभग 90% कच्चा तेल और 11% LNG इसी रास्ते से ट्रांसपोर्ट करता है।
जापान के बाद ऑस्ट्रेलिया ने भी साफ़ कर दिया है कि वह होर्मुज स्ट्रेट में वॉरशिप नहीं भेजेगा। ऑस्ट्रेलिया खुद LNG एक्सपोर्ट करता है लेकिन रिफाइंड फ्यूल (पेट्रोल, डीज़ल और जेट फ्यूल) के लिए इंपोर्ट पर निर्भर है। ऑस्ट्रेलिया का 40-60% कच्चा तेल इसी रास्ते से गुज़रता है।
असल में, ट्रंप ने मांग की थी कि होर्मुज जलडमरूमध्य का इस्तेमाल करने वाले देश इस रास्ते की सुरक्षा के लिए जंगी जहाज़ और ज़रूरी मदद भेजें। दुनिया का 20% तेल इसी रास्ते से गुज़रता है। Japan and Australia
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























