
IND Vs NZ: India and New Zealand के बीच 5 मैचों की सीरीज का पहला T20 मैच आज
कब और कहां होंगे मैच, कितने बजे होंगे शुरू
नागपुर, चंडीगढ, 20 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता) भारतीय क्रिकेट टीम आज, बुधवार को साल का अपना पहला T20 (IND Vs NZ) मैच खेलेगी। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया का मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट ग्राउंड पर न्यूजीलैंड से होगा। यह मैच शाम 7 बजे शुरू होगा।
India and New Zealand
पांच मैचों की T20 सीरीज भारत की वर्ल्ड कप की तैयारियों की आखिरी सीरीज होगी, क्योंकि टीम इंडिया 7 फरवरी से अपने घर पर T20 वर्ल्ड कप खेलेगी। इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह भी वापसी कर रहे हैं। तेज गेंदबाज बुमराह को कीवी टीम के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए आराम दिया गया था। भारत के पास वनडे सीरीज में मिली हार का बदला लेने का मौका है। उसे तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था।
T20 मैचों में, भारतीय टीम हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में न्यूज़ीलैंड (IND Vs NZ) से आगे है। टीम ने 48% मैच जीते हैं, जबकि 40% मैच हारे हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक 25 T20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इनमें से 12 मैच भारतीय टीम के पक्ष में रहे हैं, जबकि कीवी टीम ने 10 मैच जीते हैं। 3 मैच टाई रहे हैं। भारतीय टीम का घर पर जीत का प्रतिशत ज़्यादा है। टीम ने घर पर 63% मैच जीते हैं। टीम ने 11 में से 7 मैच जीते हैं, जबकि 4 हारे हैं। India and New Zealand
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























