
Earthquake : वेनेजुएला में भूकंप के झटके; 6.2 तीव्रता
चंडीगढ़, 25 सितंबर (वर्ल्ड टॉक) भूकंप: दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला के उत्तर-पश्चिमी राज्य ज़ुलिया में बुधवार देर रात 6.2 तीव्रता का भूकंप आया।Earthquake अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप वेनेजुएला के कई राज्यों और पड़ोसी कोलंबिया में महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र देश के प्रमुख तेल उत्पादक क्षेत्र, माराकाइबो झील के पास स्थित मेने ग्रांडे शहर से लगभग 24 किलोमीटर दूर था।
Earthquake
ज़ुलिया और बारिनास राज्यों में 3.9 और 5.4 तीव्रता के दो और भूकंप दर्ज किए गए हैं। हालाँकि, अभी तक किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। Earthquake






















