Happy teachers day: आज देशभर मे मनाया जा रहा है शिक्षक दिवस
जानिये क्या महत्व है शिक्षक दिवस का
चंडीगढ, 5 सिंतबर (विश्ववार्ता) शिक्षक दिवस का महत्व क्या है ? (Teachers Day 2025) भारत में हर साल 5 सितंबर को डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है. यह दिन छात्रों और शिक्षकों के रिश्ते को और मजबूत बनाता है. इस मौके पर छात्र अपने शिक्षकों को आभार व्यक्त करने के लिए शुभकामनाएं, संदेश और उपहार देते हैं। ये दिन छात्र और शिक्षक के रिश्ते को समर्पित होता है। शिक्षक न केवल किताबी ज्ञान देते हैं बल्कि जीवन जीने का तरीका भी सिखाते हैं। इस दिन स्टूडेंट्स अपने शिक्षकों को धन्यवाद देते हैं और उनके प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं। आप इस मौके पर उन्हें प्यार भरे मैसेज से शुभकामना दे सकते हैं।
happy teachers day greetings for your teachers
-गुरु कृपा से ही मिलती है, जीवन में सच्ची राह,
उनका आशीर्वाद बनाता है, जीवन को और भी खास।
हैप्पी टीचर्स डे 2025!
आपकी प्रेरणा से ही हमने सपनों को साकार किया,
जीवन के हर संघर्ष को आसान किया।
हैप्पी टीचर्स डे 2025!
























