
Punjab Vigilance Bureau द्वारा रिश्वत लेने वाला सहायक-सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार
चंडीगढ़, 20 अगस्त: (विश्ववार्ता) Punjab Vigilance Bureau ब्यूरो ने प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के दौरान थाना सोहाना, अब थाना खरड़ शहरी, जिला मोहाली में तैनात सहायक Assistant Sub-Inspector (ए.एस.आई.) ओम प्रकाश को 1.55 लाख रुपए रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
आज यहां यह खुलासा करते हुए राज्य Vigilance Bureau के प्रवक्ता ने बताया कि मोहाली निवासी एक शिकायतकर्ता द्वारा मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर दर्ज कराई गई ऑनलाइन शिकायत की जांच के बाद उक्त पुलिस कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत के अनुसार, गुरजीत सिंह और उनकी पत्नी के खिलाफ सोहाना थाने में एक पुलिस केस दर्ज किया गया था। उस मुकदमे के जांच अधिकारी सहायक-सब इंस्पेक्टर ओम प्रकाश ने केस रद्द करने के बदले 2.50 लाख रुपए रिश्वत मांगी थी। इसके बाद उक्त पुलिस कर्मचारी ने शिकायतकर्ता से इस उद्देश्य के लिए 1.55 लाख रुपए रिश्वत के रूप में प्राप्त किए थे।
प्रवक्ता ने कहा कि पूरी तरह जांच करने के बाद शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए गए। इसके उपरांत विजीलेंस ब्यूरो ने आरोपी सहायक-सब इंस्पेक्टर ओम प्रकाश के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत विजीलेंस ब्यूरो पुलिस थाना, एस.ए.एस. नगर, पंजाब, मोहाली में मुकदमा दर्ज किया है।
Vigilance Bureauके प्रवक्ता ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनाई गई जीरो-सहनशीलता नीति के प्रति ब्यूरो की प्रतिबद्धता है और यह गिरफ्तारी भ्रष्टाचार में शामिल किसी भी सरकारी कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के ब्यूरो के दृढ़ इरादे को दर्शाती है, चाहे उसका दर्जा या पद कोई भी क्यों न हो।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/






















