भारत के इस पडोसी देश मे बड़ा हादसा सेना का एयरक्राफ्ट क्रैश
मचा हडकंप, राहत व बचाव कार्य जोरो पर
चंडीगढ, 21 जुलाई (विश्ववार्ता) बांग्लादेश में बड़ा हादसा हो गया है। जहां, सेना का एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार बांग्लादेश वायु सेना का एक F7 प्रशिक्षण विमान आज दोपहर ढाका में क्रैश हो गया। इस हादसे में कई लोगों की मौत होने की भी जानकारी सामने आ रही है। फिलहाल एयरक्राफ्ट क्रैश होने की वजह से उसमें आग लग गई है, जिस पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। हजरत शाह जलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस घटना की पुष्टि की है। हालांकि अभी हताहतों के बारे में स्पष्ट रूप से जानकारी नहीं दी गई है।
ढाका ट्रिब्यून ने फायर सर्विस कंट्रोल रूम की ड्यूटी ऑफिसर लीमा खानम के हवाले से बताया, “हमें दोपहर 1:18 बजे सूचना मिली कि उत्तरा में माइलस्टोन स्कूल एंड कॉलेज के पास एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।” बचाव कार्य के लिए उत्तरा, टोंगी, पल्हबी, कुरमिटोला, मीरपुर और पूर्वाचल फायर स्टेशनों की आठ इकाइयां मौके पर काम कर रही हैं।























