Australia में सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू, 19 देश, India भी शामिल
अमेरिका ने ऑस्ट्रेलिया में लॉन्च की ये घातक मिसाइल
जहाज डुबोने में कारगर है टाइफून
सिडनी, 19 जुलाई (विश्ववार्ता) (गुरपुनीत सिंह सिद्धू) ऑस्ट्रेलिया में टैलिसमैन सेबर सैन्य अभ्यास चल रहा है। इसमें भारत और अमेरिकी सेना भी हिस्सा ले रही है। इस अभ्यास के दौरान अमेरिका ने अपने मिड-रेंज कैपेबिलिटी वाले टाइफून मिसाइल सिस्टम का टेस्ट किया है, जिसके बाद चीन की टेंशन बढ़ना लाजिमी है। अमेरिका टाइफून को स्थाई रूप से तैनात करने की तैयारी में है. इसकी मारक क्षमता इतनी है कि यह दक्षिण चीन सागर में चीनी शहरों तक पहुंच सकती है. इसे सबसे पहले फिलीपींस में तैनात किया गया था और अब ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट भी कर लिया गया. अहम बात यह भी है कि टाइफून लोड होने से पहले 16 मिसाइलों का ग्रुप दाग देती है।
ऑस्ट्रेलिया में चल रहा यह सैन्य अभ्यास काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस अभ्यास में कई देश भाग ले रहे हैं। बता दें कि टाइफून जहाज को डुबो देने वाली घातक मिसाइल मानी जाती है। यूरेशियन टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक पहली बार विदेशी धरती पर अमेरिका ने ऐसी टेस्टिंग की है। इस लाइव टेस्ट को अमेरिका ने सफल करार दिया है।
चीन पहले कर चुका है टेस्ट
इन दिनों चीनी पीपुल्स लिबरेशन नेवी इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में आक्रामक रवैया दिखा रही है। इसके चलते माना जा सकता है कि इससे चीन की टेंशन बढ़ सकती है। कुछ दिन पहले चीन ने भी न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया को बिना बताए एक लाइव फायर टेस्ट किया था। माना जा रहा है कि चीन की विस्तारवादी सोच अब अपनी समुद्री सीमा से बाहर देखने को भी मिल रही है।
























