International news: ईरान-इजरायल में भीषण जंग तेज
ईरान के एक और न्यूक्लियर रिएक्टर पर इजराइली हमला
चंडीगढ़, 20 जून (विश्ववार्ता) इजराइल-ईरान जंग की रही, जंग में 639 ईरानी और 24 इजराइली नागरिकों की मौत हुई है वहीं, ईरान ने इस्राइल के खिलाफ अपने हमले तेज कर दिए हैं। ईरानी मिसाइलों ने देर रात इस्राइली अस्पताल को निशाना बनाया। इसके जवाब में इस्राइल ने बृहस्पतिवार को ईरान में परमाणु ठिकानों पर बमबारी की। ईरान के ताजा हमलों में कम से कम 240 लोग घायल हुए हैं,
तेहरान खाली किए जाने की चेतावनी के बाद ईरान की राजधानी से लोगों का पलायन शुरू हो गया। करीब एक करोड़ की आबादी वाले शहर से हजारों लोगों के बाहर निकलने से राजमार्गों पर जाम की स्थिति है। तेहरान के सरकारी कर्मचारी अराश ने बताया, मेरे घर के बगल की इमारत इस्राइली हमले में नष्ट हो गई। तीन बच्चे और दो महिलाएं मारी गईं। नेतन्याहू इस तरह ईरानियों को आजादी दिलाना चाहते हैं? उन्हें हमारे देश से दूर रहना चाहिए।























