Punjab मे कल फिर आई छुट्टी, बंद रहेंगे स्कूल और दफ्तर
जारी रहेंगी आपातकालीन सेवाएं
चंडीगढ़, 17 अप्रैल (विश्व वार्ता) पंजाब में कल यानि की 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे के अवसर पर सरकारी छुट्टी घोषित की गई है। इस दिन सभी सरकारी कार्यालय और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे, जिसके लिए सरकार ने आवश्यक आदेश जारी कर दिए हैं। इसका मतलब यह है कि लोगों के सरकारी कार्य सोमवार को ही पूरे हो सकेंगे, क्योंकि 19 और 20 अप्रैल को शनिवार और रविवार हैं। इसलिए, नागरिकों को अपने सरकारी कार्य आज ही निपटाने की आवश्यकता है।
इन दो दिनों में सरकारी कार्यालय पहले से बंद हैं, जिससे लोग तीन दिन की छुट्टियों का लाभ उठाकर लंबे वीकेंड का आनंद ले सकेंगे। केंद्र सरकार के कार्यालयों में भी अवकाश की घोषणा की गई है, जबकि पुलिस, स्वास्थ्य और अन्य आपातकालीन सेवाएं अपनी सामान्य गतिविधियों को जारी रखेंगी।






















