
IRE vs IND: आयरलैंड ने रचा इतिहास, भारत को टी-20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हराया
IPL के धुरंधर फेल
चंडीगढ, 26 जून, 2026 (विश्ववार्ता) मौजूदा टी-20 वर्ल्ड चैंपियन भारत को दुनिया में 12वें नंबर की टीम आयरलैंड ने हरा दिया है। बेलफास्ट में शुक्रवार को हुए दो मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत पर 34 रन से जीत हासिल की।
मार्च में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय टीम इस फॉर्मेट में अपना पहला मैच खेल रही थी। यह आयरलैंड के खिलाफ भारत की अब तक की पहली हार भी है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 182 रन बनाए। लॉरकन टकर ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में 148 रन ही बना सकी। ओपनर अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। भारत के 7 बल्लेबाज दहाई अंक में भी नहीं पहुंच सके। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इस मैच में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला।
reland beat india for the first time in t20i history records
खराब शुरुआत के बाद आयरलैंड ने किया कमाल
आयरलैंड को शुरुआत अच्छी नहीं मिली थी। टीम ने 7.1 ओवर में 51 के स्कोर पर अपने 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कप्तान लॉर्कन टकर ने गैरेथ डेलानी के साथ पांचवें विकेट के लिए 64 की साझेदारी कर टीम के बड़े स्कोर की नींव रखी। टकर 36 गेंदों पर 2 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए। डेलानी ने जॉर्ज डॉकरेल के साथ छठे विकेट के लिए 49 रन जोड़े। डॉकरेल 10 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हुए। डेलानी 32 गेंदों पर 3 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 49 रन बनाकर आउट हुए।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















