
India vs Ireland : टी20 विश्व कप के बाद भारतीय टीम आज आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज का करेगी आगाज
Vaibhav Sooryavanshi के डेब्यू पर फैसला आज
पहला मैच आज,जानिये किस समय और कहां पर होगा
चंडीगढ, 26 जून, 2026 (विश्ववार्ता) टी20 विश्व कप जीतने के बाद भारतीय टीम शुक्रवार से आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज के साथ नए अभियान की शुरुआत करेगी आज दो मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला होगा। उससे ठीक पहले मैचों के समय में बदलाव कर दिया गया है। पहले दोनों मुकाबले स्थानीय समय अनुसार दोपहर ढाई बजे और भारतीय समय अनुसार शाम 7 बजे शुरू होने थे। मैच के शुरू होने के समय को एक घंटा पीछे कर दिया गया है। अब दोनों ही मुकाबले भारत में शाम 6 बजे से ही शुरू हो जाएंगे।
India vs Ireland t20 shreyas iyer vaibhav sooryavanshi
महिला टी20 विश्व कप के मुकाबले भी भारतीय समय अनुसार शाम 7 बजे से शुरू हो रहे हैं। इसी को देखते हुए भारत और आयरलैंड के बीच होने वाले मैचों के समय में बदलाव किया गया है। आयरलैंड क्रिकेट की तरफ से यह जानकारी दी गई है। भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 26 जून जबकि दूसरा 28 जून को खेला जाएगा। दोनों मैच बेलफेस्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले जाएंगे।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















