पंजाब से आई दिल दहलाने वाली खबर, दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ मर्डर
फिर किया गड्ढे में दफन
जालंधर, 26 जून (विश्व वार्ता) – जालंधर में एक दोस्त द्वारा अपने दोस्त की हत्या करने की खबर सामने आई है। मृतक की पहचान जालंधर के मोहल्ला नंबर 15 के रहने वाले गुरप्रीत सिंह नोनी (31) के रूप में हुई है, जो पार्ट-टाइम DJ का काम करता था।
हत्या के बाद दोस्त ने दोस्त की लाश कूड़े के ढेर में दबा दी। पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने दोस्त का मोबाइल फोन और बाइक नहर में फेंक दी। पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लाश बरामद कर ली है। गुरप्रीत के लापता होने के बाद उसके परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के दौरान कई CCTV कैमरे खंगाले और अपनी सूझबूझ से मामले को सुलझा लिया।
आपको बता दें कि आरोपी रवि कूड़े के ढेर पर काम करता था। गुरप्रीत सिंह उससे वहीं मिलने गया था, जब पुलिस ने एक CCTV फुटेज देखी, तो उसमें गुरप्रीत सिंह कूड़े के ढेर में घुसता हुआ दिखा, लेकिन वह बाहर आता हुआ नहीं दिखा। पूछताछ में रवि ने हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि हत्या वाली रात दोनों दोस्त साथ में शराब पी रहे थे। किसी बात पर उनकी बहस हुई, जिसके बाद रवि ने गुरप्रीत को मार डाला। Punjab friend killed his friend in jalandhar
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















