Women’s T20 World Cup के अहम मुकाबले में अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा बडा टक्कर
भारत के लिए करो या मरो वाला होगा मैच
चंडीगढ, 26 जून, 2026 (विश्ववार्ता) महिला टी20 विश्व कप के अहम मुकाबले में रविवार को भारतीय महिला टीम भी मैदान पर होगी। हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया से होनी है। सेमीफाइनल के रेस के लिए यह मैच काफी अहम होने वाला है। अभी तक भारत के ग्रुप से कोई भी टीम सेमीफाइनल में नहीं गई है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के साथ ही साउथ अफ्रीका की टीम भी रेस में है। Women’s T20 World Cup
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ पूरी तरह दबदबा बनाते हुए शानदार जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 200 रन का बड़ा लक्ष्य खड़ा किया. जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 13.4 ओवर में सिर्फ 86 रन पर सिमट गई. इस हार के साथ पाकिस्तान की टीम चार मैच खेलने के बावजूद जीत का खाता नहीं खोल सकी है. वहीं ऑस्ट्रेलिया की इस जीत ने ग्रुप-ए की तस्वीर और भी दिलचस्प बना दी है, जहां अब भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेमीफाइनल की रेस बेहद रोमांचक हो गई है। India and Australia,
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























