हो जायें तैयार, पंजाब और हरियाणा मे इस तारिख से शुरू हो रहा है नौतपा
फिर प्री मॉनसून के आसार
दोपहर के वक्त बाज़ारों में सन्नाटा
चंडीगढ़, 22 मई (विश्व वार्ता) मई महीना आते ही पंजाब और हरियाणा सहित उत्तर भारत में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीं गर्मी के मौसम में हर साल ‘नौतपा’ आता है। ‘नौतपा’ के दौरान 9 दिनों तक लोगों को भीषण गर्मी और तेज लू का सामना करना पड़ता है। इस दिनों में धरती पर सूरज की किरणें सीधे पड़ती हैं जिस कारण तापमान काफी बढ़ जाता है। आपको बता दें कि इस बार ‘नौतपा’ 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक रहेगा और इन दिनों में सूरज आग बरसाएगा और गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, नौतपा के दौरान गुड़गांव में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सुबह से ही धूप और तपती हवा लोगों को घरों में कैद कर देंगी। रात में भी उमस रहने के आसार हैं। दूसरी ओर शहर के लोग अभी से ही सुबह जल्दी काम निपटाकर दिन में घरों में रहने लगे हैं। बाजारों में दोपहर के वक्त सन्नाटा पसरने लगा है।
क्या होता है नौतपा नौतपा यानि कि नौ दिन की तपिश, यह तब शुरू होता है जब सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं। इस वर्ष सूर्य 25 मई को सुबह 3 बजकर 27 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 15 दिनों तक इसमें रहेंगे। उसके बाद 8 जून को सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में चले जाएंगे, जिससे नौतपा खत्म हो जाएगा। बता दें कि रोहिणी नक्षत्र में सूर्य की किरणें धरती पर सीधी और तेज़ पड़ती हैं। यही वजह है कि इन दिनों गर्मी झुलसा देने वाली होती है।























