हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक समाप्त
हम विधानसभा चुनाव के लेकर पूरी तरह से तैयार – सीएम नायब सैनी
चंडीगढ, 17 अगस्त (विश्ववार्ता) आज हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मंत्री मंडल द्वारा कई अहम फैसले लिए गए। बैठक के बाद सीएम ने मीडिया से बातचीत की और कहा कि आचार संहिता लगने के बाद इसकी रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजी जाएगी, जिसके बाद उनके निर्देशों के अनुसार ही इन सभी फैसलों को लागू किया जाएगा।
सैनी ने कहा कि कैबिनेट की बैठक में कोई फैसला नहीं लिया गया। जो एजेंडे रखे गए हैं, उन्हें चुनाव आयोग को भेजा गया है। चुनाव आयोग के दिशा निर्देश के अनुसार ही उन्हें लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक में अनुसूचित जाति आयोग की रिपोर्ट रखी गई, जिसे कैबिनेट ने स्वीकार कर लिया है। इसमें वंचित अनुसूचित जातियों को नौकरियों में आरक्षण देने का प्रावधान रखा गया है। सिफारिश के अनुसार 10 फीसदी कोटा वंचित अनुसूचित जाति को दिया जाए। सूबे में अनुसूचित जाति कोटा में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
कैबिनेट बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए सीएम नायब सैनी ने कहा कि हम विधानसभा चुनाव के लेकर पूरी तरह से तैयार हैं। हम तीसरी बार राज्य में अपनी सरकार बना रहे हैं। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वह हमारी न करके अपने कामों के बारे में जनता को बताएं। उन्होंने बताया कि आज बैठक में अनुसूचित को आरक्षण देने वाली रिपोर्ट को मंत्रिमंडल से सामने रखी गई, जिस फैसले की रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजी गई है। उनके दिशा-निर्देश पर आगे काम होगा, क्योंकि अभी राज्य में आचार संहिता लागू है।
























