श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कासगंज से मथुरा को दो स्पेशल ट्रेन
चंडीगढ, 25 अगस्त (विश्ववार्ता) जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा और वृंदावन जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाने के साथ ही एक ईएमयू के यात्रा विस्तार करने का निर्णय लिया है। तिलक ब्रिज से मथुरा के बीच 04076/04075 विशेष ट्रेन चलेगी।
25 अगस्त व 26 अगस्त को 04076 नंबर की विशेष ट्रेन तिलक ब्रिज रेलवे स्टेशन से सुबह साढ़े नौ बजे रवाना होगी। दोपहर 12.15 बजे यह मथुरा जंक्शन पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 04076/04075 तिलक ब्रिज-मथुरा-तिलक ब्रिज के बीच चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 04076 तिलक ब्रिज से 25 व 26 अगस्त को चलेगी। सुबह 9:30 बजे यह ट्रेन चलेगी और मथुरा दोपहर 12.15 बजे पहुंचेगी। इसी तरह वापसी दिशा में मथुरा से यह ट्रेन शाम 5:50 बजे चलेगी। मार्ग में यह ट्रेन तिलक ब्रिज, निजामुद्दीन, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, पलवल, कोशी कलां, छाता, वृंदावन रोड और भूतेश्वर स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। इसके अलावा एक अन्य स्पेशल ट्रेन दिल्ली जंक्शन से मथुरा जंक्शन के बीच भी चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन पुरानी दिल्ली, नई दिल्ली, मथुरा, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, पलवल के रास्ते चलेगी।






















