विदेश से एक बार फिर पंजाब मे आई दुखदाई खबर सामने
परिवार मे मचा हाहाकार
चंडीगढ, 25 अगस्त (विश्ववार्ता) विदेशों से पंजाब की मौतों का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। वही अब विदेश से पंजाब के गुरदासपुर जिले से बडी खबर सामने आ रही है जहां गुरदासपुर के युवक की अमेरिका में दिल का दौरा पडऩे से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार युवराज सिंह (20) गुरदासपुर के गांव धारीवाल भोजा का रहने वाला था। उसकी अमेरिका में दिल का दौरा पडऩे के कारण मौत हो गई। सूचना मिलते ही पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और इलाके में शोक की लहर दौड़ रही है। पीडि़त परिवार ने सरकार और एन.आर.आई. भाइयों से मृतक का शव भारत लाने के लिए मदद की अपील की है।























