भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारतीय टीम के श्रीलंका पहुंचने की दी जानकारी
भारत के श्रीलंका दौरे का कार्यक्रम
चंडीगढ, 23 जुलाई (विश्ववार्ता): भारतीय टीम के श्रीलंका पहुंचने की जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने दी। बोर्ड ने इस टीम का एक खास वीडियो साझा किया है जिसमें भारतीय खिलाड़ियों को मस्ती करते देखा जा सकता है। उन्हें फैंस के साथ सेल्फी लेते देखा जा सकता है। वहीं, गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव के अलावा अन्य खिलाड़ी एयरपोर्ट से निकलकर टीम बस में सवार होते दिख रहे हैं। बस में भी खिलाड़ी चिल मोड में नजर आ रहे हैं।
भारतीय टीम इस दौरे पर तीन मैचों की टी20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलती नजर आएगी। टी20 सीरीज का आगाज 27 जुलाई से होगा। दूसरा मैच 28 और तीसरा मुकाबला 30 जुलाई को खेला जाएगा। वहीं, वनडे सीरीज की शुरुआत दो अगस्त को होगी। इस सीरीज का दूसरा मैच चार अगस्त और तीसरा मैच सात अगस्त को खेला जाएगा। भारतीय टीम वनडे सीरीज में रोहित शर्मा के नेतृत्व में खेलती नजर आएगी।























