पेरिस ओलंपिक 2024: अपने पहले ही मैच में हारकर बाहर हुए अमित पंघाल
चंडीगढ, 31 जुलाई (विश्ववार्ता) पेरिस ओलिंपिक 2024 में रोहतक के गांव मायना निवासी बॉक्सर अमित पंघाल अपना पहला मुकाबला हार गए। मंगलवार शाम को अंडर-16 मुकाबले में अमित पंघाल ने अच्छा खेल दिखाया, लेकिन हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ अमित पंघाल ओलिंपिक से भी बाहर हो गए।
पंघाल हरियाणा के रोहतक के रहने वाले हैं। 2017 में उन्होंने नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पहली बार हिस्सा लेते हुए ही स्वर्ण पदक जीत लिया था।
2018 राष्ट्रमंडल खेल में रजत जीतने के साथ अमित ने अपना पहला बड़ा पदक जीता था।
सितंबर 2019 में वह AIBA वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज बने थे।
उन्होंने 2022 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था
























