Gippy,grewal,wished,पंजाबी रॉकस्टार गिप्पी ग्रेवाल गिप्पी ग्रेवाल ने पत्नी रवनीत ग्रेवाल के लिए साझा किया दिल को छू लेने वाला संदेश
पत्नी रवनीत को कुछ इस अंदाज में किया जन्मदिन Wish
चंडीगढ़, 1 सिंतबर (विश्ववार्ता) : पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के रॉकस्टार गिप्पी ग्रेवाल की पत्नी रवनीत ग्रेवाल का आज जन्मदिन है। इस मौके पर गायक गिप्पी ने अपनी पत्नी के साथ एक वीडियो शेयर किया है। गिप्पी ग्रेवाल के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक गायक के तौर पर की थी, जिसके बाद उन्होंने फिल्मों में भी अपनी किस्मत आजमाई और अब तक उन्होंने पॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने बेहद प्यारा कैप्शन भी लिखा, ”Happy Birthday My Love’
जैसे ही गिप्पी ग्रेवाल ने यह वीडियो शेयर किया, हर कोई उन्हें उनकी पत्नी के जन्मदिन की बधाइयां देने लगा। गिप्पी ग्रेवाल और रवनीत ग्रेवाल की जोड़ी पॉलीवुड की मशहूर जोड़ियों में से एक है और इस जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है।
गिप्पी ग्रेवाल भी रवनीत को अपना लकी चार्म मानते हैं, क्योंकि रवनीत जबसे उनकी जिन्दगी में आई है, उसके बाद उनके करियर ने रफ्तार पकड़ ली। गिप्पी ग्रेवाल और रवनीत ग्रेवाल के 3 बेटे हैं। सबसे बड़े बेटे का नाम एकम ग्रेवाल है, उससे छोटे का नाम शिंदा ग्रेवाल है और सबसे छोटे बेटे का नाम गुरबाज ग्रेवाल है, जिनके साथ दोनों अक्सर वीडियो और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।























