डोनाल्ड ट्रंप हुए हमले के बाद देश की राजधानी में सुरक्षा एंजेसियां हुई अलर्ट
दिल्ली पुलिस आयुक्त ने जताई हमले की आंशका, कि पुलिस अधिकारियों के साथ अहम बैठक
चंडीगढ, 17 जुलाई (विश्ववार्ता) खुफियां एंजेसियों की तरफ से बडी खबर सामने आ रही है कि अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मींदवार डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले के बाद राजधानी दिल्ली मे पुलिस भी अलर्ट मोड मे आ गई है 15 अगस्त पर आतंकी या फिर खालिस्तानी हमले की संभावनाओं के मद्देनजर दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने पुलिस अधिकारियों से अहम बैठक की।
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 15 अगस्त की तैयारियां एक महीने पहले शुरू हो जाती है। तैयारियों को लेकर पुलिस आयुक्त ने मंगलवार को सीनियर अफसरों समेत सभी सीनियर पुलिस अधिकारियों को बैठक में बुलाया। उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड पर हुए हमले का उदाहरण देते हुए कहा कि दिल्ली में इस तरह की वारदात न हो पाए। इसके अलावा पुलिस आयुक्त ने कहा कि स्टाफ को जल्द से जल्द सक्रिय किया जाए। पिछले साल की तरह इस वर्ष भी सुरक्षा के वहीं कदम उठाए जाएं।
























