अरुणाचल में मतगणना पूरी,अरुणाचल में फिर बीजेपी की वापसी
बीजेपी ने बहुमत किया हासिल
चंडीगढ़, 2 जून (विश्ववार्ता): अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री पेमा खांडू के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार सत्ता बरकरार रखने के लिए तैयार है. पार्टी ने शुरुआती रुझानों में 30 सीटों पर बढ़त बनाते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है.अरुणाचल में बीजेपी पहले ही 10 सीटें निर्विरोध जीत चुकी है. मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उपमुख्यमंत्री चाउना मीन पहले ही अपनी-अपनी सीटें जीत चुके हैं.
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी अरुणाचल प्रदेश में 30 सीटों पर आगे चल रही है, जिनमें लुमला, कलाक्तांग, कोलोरियांग, नाचो, लिकाबाली, बसर, अलोंग (पश्चिम), अलोंग (पूर्व) और अन्य शामिल हैं. अरुणाचल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 31 है.
नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीईपी) आठ सीटों पर, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) दो सीटों पर, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) तीन सीटों पर, कांग्रेस एक पर और निर्दलीय दो सीटों पर आगे चल रहे हैं।
अरुणाचल और सिक्किम में विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना का दिन 4 जून से पहले कर रविवार कर दिया गया, क्योंकि दोनों विधानसभाओं का कार्यकाल 2 जून को समाप्त हो रहा है और इसी दिन तक एक नए सदन का गठन किया जाना है। इसी के तहत रविवार को वोटों की गिनती की गई। जानिए, कैसे घटनाक्रम चले।
दोनों ही राज्यों में बीजेपी के 10 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं. आज 60 में से 50 विधानसभा सीटों के नतीजे आएंगे. बीजेपी ने साल 2019 में 41 सीटों पर जीत हासिल की थी. इस बार बीजेपी ने सभी 60 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. कांग्रेस 34 सीटों पर चुनावी मैदान में है.निर्विरोध चुने जाने वालों में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू भी शामिल हैं. विधायक के रूप में वह चार में से तीन बार तवांग जिले के मुक्तो से बिना किसी मुकाबले के जीत हासिल कर चुके हैं






















