• Latest
  • Trending
  • All

अमेरिकी एनएसए दो दिन के दौरे पर इजरायल पहुंचें

May 20, 2024

Punjab: US और UK में सिख ड्राइवरों पर नस्लभेदी हमलों को लेकर वंडिग ने जयशंकर को लिखा पत्र

September 22, 2026

Cricket के इतिहास में पहली बार आज India and Japan की टीमें होंगी आमने-सामने 

September 22, 2026

Amritsar में कल होगी NRI मीट ; चार जिलों के NRI पंजाबी हिस्सा लेंगे:Dr. Ravjot Singh

September 22, 2026

Asian Hockey Federation ने Chief Minister Bhagwant Singh Mann को जापान में एशियन गेम्स के हॉकी सेमीफाइनल और फाइनल देखने के लिए है बुलाया

September 22, 2026

India ‘A’ vs Australia ‘A’ पहला चार दिवसीय मैच शुरू

September 22, 2026

Asian Games 2026: गोल्ड मेडल के लिए आज श्रीलंका से होगा भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुकाबला

September 22, 2026

पंजाब के इस जिले मे कल हुआ छुट़्टी का ऐलान

September 22, 2026

🌷आज का सुविचार🌷Aaj ka vichar

September 22, 2026

🪷🌸 Amrit Vele Da Hukamnama Sri Darbar Sahib अमृतसर*

September 22, 2026
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82

शाम 5.00 बजे तक की Wishavwarta की Important खबरों के साथ है हाजिर 

September 21, 2026

Bangladesh में डेंगू हुआ खतरनाक, सितंबर महीने में अब तक डेंगू से 85 से ज्यादा हुई मौते

September 21, 2026

Rashmika Mandanna स्टारर ‘माइसा’ का टीज़र रिलीज़

September 21, 2026
Punjabi News
English News
Tuesday, September 22, 2026
21 °c
Chandigarh
24 ° Wed
25 ° Thu
25 ° Fri
25 ° Sat
No Result
View All Result
Wishav Warta Hindi - विश्ववार्ता I Your top source for Hindi news I Breaking news in Hindi I Latest Hindi news I Headlines in Hindi I
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क
Wishav Warta Hindi -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

अमेरिकी एनएसए दो दिन के दौरे पर इजरायल पहुंचें

by Wishav Warta Hindi Team
May 20, 2024
in अंतर्राष्ट्या

अमेरिकी एनएसए दो दिन के दौरे पर इजरायल पहुंचें

चंडीगढ, 20 मई (विश्ववार्ता) अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारजैक सुलिवन दो दिन की यात्रा पर तेल अवीव पहुंचेंगे जहां वह इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री योआव गैलंट के अलावा मोसाद तथा शिन बेत के प्रमुखों से मुलाकात करेंगे। अमेरिका के अप्रत्यक्ष शांति वार्ता में अब तक कोई प्रगति न होने की बात सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर लेने के बाद, सुलिवन की यह यात्रा महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि जैक सुलिवन युद्ध विराम और हमास के कब्जे में मौजूद 128 बंधकों की रिहाई के लिए अप्रत्यक्ष शांति वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए दूसरे विकल्पों पर विचार करेंगे। अमेरिका छह सप्ताह के युद्ध विराम और इजरायली जेल में बंद फिलिस्तीनी कैदियों के बदले बंधकों के एक समूह की रिहाई की वकालत कर रहा है। वहीं, हमास स्थायी युद्ध विराम की मांग कर रहा है, जिस पर इजरायल का सहमत होना लगभग असंभव है।
अमेरिका ने गाजा के राफा क्षेत्र में इजरायली सैन्य अभियान का विरोध किया है और इजरायली पक्ष से इलाके में बड़ी सैन्य कार्रवाई न करने की अपील की है। यह घनी आबादी वाला क्षेत्र है जहां महिलाओं और बच्चों समेत 13 लाख लोग रह रहे हैं। अमेरिका को आशंका है कि यहां बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई से भारी जनहानि होगी। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, इजरायल में सुलिवन बंधकों की रिहाई और चरणबद्ध तरीके से युद्ध की समाप्ति की ओर बढऩे के लिए वैकल्पिक समाधानों पर चर्चा करेंगे।

इजराइल-हमास की जंग को लेकर हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर जेक सुलिवान ने सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से सऊदी के सिक्योरिटी एग्रीमेंट के सेमी-फाइनल वर्जन के बारे में चर्चा करने के लिए मुलाकात की. दोनों देशों के बीच हुआ ये समझौता लगभग फाइनल होने वाला है, जिसमें फिलिस्तीन की स्थिति में सुधार के लिए रास्ते की तलाश की जाएगी.

क्राउन प्रिंस और जेक सुलिवन की ये मुलाकात सऊदी के शहर धहरान में हुई, जिसे सऊदी अरामको के नाम से जाना जाता है. हालांकि दोनों की इस मुलाकात की कोई भी तस्वीर सऊदी के मीडिया ने जारी नहीं की. सऊदी के व्यापक सुरक्षा समझौते के सेमी-फाइनल वर्जन की घोषणा इजराइल और हमास के बीच शुरू हुई जंग के बाद की गई. इस समझौते के सेमी-फाइनल वर्जन लगभग अपने अंतिम रूप में है. दोनों पक्षों के बीच फिलिस्तीन के मुद्दे को सुलझाने के लिए कई बातों पर चर्चा की गई.

मुलाकात के बाद जारी किए गए बयान में बताया गया कि गाजा में स्थिति और वहां युद्ध को रोकने और मानवीय मदद की एंट्री को सुविधाजनक बनाने की जरूरत है. सऊदी की संचालित सऊदी प्रेस एजेंसी की घोषणा तब आई है जब हमास ने 7 अक्टूबर को इजराइल पर हमला किया, जिसके बाद रणनीतिक समझौते को रद्द कर दिया गया था. इस हमले में इजराइल के 1,200 लोग मारे गए थे और 250 अन्य को गाजा पट्टी में बंधक बना लिया गया था. इसके बाद से, इजराइल के एयर स्ट्राइक और जमीनी हमले में 35,000 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए हैं, जिससे सुरक्षा समझौता खतरे में पड़ गया है.

Tags: aAmericandaydiscussisraelnsaonreachtodaytwovisitwillwww.wishavwarta.in
Share198Tweet124SendSendShareScan

Related

International : पाकिस्तान ने अफ़गानिस्तान में की एयरस्ट्राइक 

by Wishav Warta Hindi Team
September 21, 2026
0

International :BIG BREAKING: पाकिस्तान ने अफ़गानिस्तान में की एयरस्ट्राइक सो रहे लोगों पर फाइटर जेट ने बरसा दिए बम चंडीगढ,...

USA में पंजाबी ट्रक ड्राइवर को ड्रग स्मगलिंग के लिए सज़ा

by Wishav Warta Hindi Team
September 19, 2026
0

USA में पंजाबी ट्रक ड्राइवर को ड्रग स्मगलिंग के लिए सज़ा चंडीगढ, 19 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता)US कोर्ट में एक टॉप-सीक्रेट...

International: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 100% टैरिफ बिल को दी मंज़ूरी 

by Wishav Warta Hindi Team
September 19, 2026
0

International: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 100% टैरिफ बिल को दी मंज़ूरी  चंडीगढ, 19 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप...

Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में मस्जिद के पास धमाका, 15 मरे और 50 से ज़्यादा घायल

by Wishav Warta Hindi Team
September 18, 2026
0

Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में मस्जिद के पास धमाका, 15 मरे और 50 से ज़्यादा घायल इस्लामाबाद, चंडीगढ, 18 सिंतबर, 2026...

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

🪷🌸 Amrit Vele Da Hukamnama Sri Darbar Sahib अमृतसर*

September 22, 2026

आज का विचार

आज का विचार

🌷आज का सुविचार🌷Aaj ka vichar

September 22, 2026

Currency Converter


अभिलेखागार – Archives

  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024

संस्थापक ,संपादक - देविंदरजीत सिंह दर्शी

मोबाइल – 97799-23274

ईमेल : [email protected]

Recent

Punjab: US और UK में सिख ड्राइवरों पर नस्लभेदी हमलों को लेकर वंडिग ने जयशंकर को लिखा पत्र

by Wishav Warta Hindi Team
September 22, 2026
0

Punjab: US और UK में सिख ड्राइवरों पर नस्लभेदी हमलों को लेकर वंडिग ने जयशंकर को लिखा पत्र - दिल्ली...

Most Popular

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान

by Wishav Warta Hindi Team
March 10, 2025
0

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं देंगे चंडीगढ, 10 मार्च (विश्ववार्ता) वृंदावन के...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA