Harytana Govt ने कौशल रोजगार निगम के तहत लगी सभी महिला को हर महीने दो आकस्मिक अवकाश देने का लिया निर्णय
मुख्य सचिव अनुराग की ओर से जारी अधिसूचना
चंडीगढ, 5 जुलाई (विश्ववार्ता) हरियाणा सरकार ने आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-2 व हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लगी सभी महिला अनुबंधित कर्मचारियों को हर महीने दो आकस्मिक अवकाश देने का निर्णय लिया उल्लेखनीय है कि आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-2 व हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लगे सभी अनुबंधित कर्मचारियों को हर साल 10 दिन के आकस्मिक अवकाश और 10 दिन के चिकित्सा अवकाश की अनुमति थी।























