• Latest
  • Trending
  • All

श्री आनंदपुर साहिब के लोगों से मान की अपील: अब हम तलवारों के बजाए अपने वोटों से अन्याय और जुल्म के खिलाफ लड़ रहे हैं, हमारा साथ दें

May 29, 2024

Kotkapura के तीन कांवड़ यात्रियों की मौत: पुलिस ने गाड़ी समेत आरोपी को किया गिरफ्तार 

August 9, 2026

Entertainment News,  Famous singer Sonu Nigam की हुई सर्जरी ; दर्द में भी हिम्मत नहीं हारी

August 9, 2026

पश्चिम बंगाल की पूर्व West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee’s के काफिले पर हमला!

August 9, 2026

Charkhi-Dadri Gang War: 30 राउंड फायरिंग केस में Kirtiman Kalja की मौत

August 9, 2026

मध्य प्रदेश के धार जिले में बदनावर-उज्जैन फोरलेन हाईवे पर हुआ भीषण सडक़ हादसा

August 9, 2026

National News : UPI इस्तेमाल करने वाले आम लोगों के लिए बड़ी खबर

August 9, 2026
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82

Punjab Police में अब SI की सीधी भर्ती नहीं, ASI के पद पर होगी भर्ती

August 9, 2026

International:: ईरान ने सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei का जारी किया पहला वीडियो

August 9, 2026

Haryana मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता मे इस तारिख को

August 9, 2026
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82

पंजाब  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरु रविदास वाणी सेंटर का किया शिलान्यास 

August 9, 2026

Punjab Weather News: आज जानिये पंजाब व चंडीगढ के मौसम का हाल, छाये रहेगें बादल

August 9, 2026
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 100

  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज तिरंगा यात्रा का शुभारंभ

August 9, 2026
Punjabi News
English News
Monday, August 10, 2026
21 °c
Chandigarh
24 ° Wed
25 ° Thu
25 ° Fri
25 ° Sat
No Result
View All Result
Wishav Warta Hindi - विश्ववार्ता I Your top source for Hindi news I Breaking news in Hindi I Latest Hindi news I Headlines in Hindi I
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क
Wishav Warta Hindi -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

श्री आनंदपुर साहिब के लोगों से मान की अपील: अब हम तलवारों के बजाए अपने वोटों से अन्याय और जुल्म के खिलाफ लड़ रहे हैं, हमारा साथ दें

by Wishav Warta Hindi Team
May 29, 2024
in पंजाब

श्री आनंदपुर साहिब के लोगों से मान की अपील: अब हम तलवारों के बजाए अपने वोटों से अन्याय और जुल्म के खिलाफ लड़ रहे हैं, हमारा साथ दें

सीएम भगवंत मान ने श्री आनंदपुर साहिब से आप उम्मीदवार मलविंदर सिंह कंग के लिए प्रचार किया

मान ने मोरिंडा रैली में अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा पर साधा निशाना, लोगों से अन्याय और तानाशाही के खिलाफ वोट करने का किया आग्रह

संगरूर के लोग विजय इंद्र सिंगला को जानते हैं, वे उन्हें वोट नहीं देने वाले थे, इसलिए वह श्री आनंदपुर साहिब आ गए – भगवंत मान

मान ने अपने दो साल के कार्यों को गिनाया, कहा – विपक्षी नेता 1 नवंबर की बहस से भाग गए क्योंकि उनके पास बचाव में कहने के लिए कुछ नहीं

सर्वेक्षण बता रहे हैं कि आम आदमी पार्टी श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट जीत रही है, इसलिए रिकॉर्ड अंतर से जीत सुनिश्चित करें –मान

चंडीगढ, 29 मई (विश्ववार्ता)  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को श्री आनंदपुर साहिब से आप उम्मीदवार मलविंदर सिंह कंग के लिए प्रचार किया। मान ने मोरिंडा में एक विशाल सार्वजनिक रैली को संबोधित किया और लोगों से आप उम्मीदवार मलविंदर कंग को वोट करने की अपील की।

मान ने कहा कि श्री आनंदपुर साहिब एक पवित्र और ऐतिहासिक भूमि है। यह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चारों साहिबजादों का शहीदी स्थल है, जिन्होंने हमें अन्याय और अत्याचार के खिलाफ लड़ना सिखाया। मान ने कहा कि आज हम तानाशाही के खिलाफ लड़ रहे हैं और हमें आपके समर्थन की जरूरत है। आप श्री आनंदपुर साहिब के लोग हैं, इसलिए आप इस लड़ाई में सही पक्ष का साथ देंगे। उन्होंने कहा कि आज हम अन्याय, अत्याचार और तानाशाही के खिलाफ तलवारों की बजाय अपने वोटों से लड़ते हैं। इसलिए इस लड़ाई में आम आदमी पार्टी का साथ दें और आप उम्मीदवार मलविंदर सिंह कंग को संसद के लिए अपना प्रतिनिधि चुनें।

मान ने कहा कि मैंने 20-25 दिनों में 100 से ज्यादा रैलियां की हैं और जब तक पंजाब से अकाली, कांग्रेस और बीजेपी को जड़ से उखाड़ नहीं फेंक देते, तब तक हम थकेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि मैं अपने या अपने परिवार के लिए वोट नहीं मांग रहा हूं, मैं आपके, आपके बच्चों और उनके भविष्य के लिए वोट मांग रहा हूं।

सुखबीर बादल पर हमला बोलते हुए मान ने कहा कि बादल अपनी पंजाब बचाओ यात्रा निकालने के लिए तब दो घंटे के लिए बाहर आते हैं जब तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे होता है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति की जीप पर छत लगी हो वह आम लोगों की समस्या नहीं जान सकता। मान ने कहा कि वह पूरे पंजाब को 45 डिग्री में कवर कर रहे हैं। इसलिए ये लोग हमसे या हमारी मेहनत का मुकाबला नहीं कर सकते।

अकाली नेताओं पर कटाक्ष करते हुए मान ने कहा कि उन्हें पता चला है कि सुखबीर बादल और हरसिमरत बादल रोज रात को रोते हैं। लोगों की डिमांड पर मान ने अपना मशहूर किकली-2 भी सुनाया और कहा कि सुखबीर बादल ने अपने जीजा को पार्टी से निकाल दिया। अब खबर है कि बिक्रम मजीठिया भी अपने जीजा को निकालने के लिए तैयार बैठा हैं।

उन्होंने कहा कि सुख विलास होटल पंजाब के लोगों के खून-पसीने से बना है। उस होटल के हर कमरे के साथ एक पूल है। उन्होंने कहा कि हम सुख विलास को पंजाब सरकार के नियंत्रण में लेंगे और इसे स्कूल में बदल देंगे। यह पहला स्कूल होगा जिसमें हर कमरे में पूल होगा। मान ने कहा कि सुख विलास का 10 साल का टैक्स और बिजली बिल माफ किया गया। इसमें एक रात ठहरने का खर्च 7 लाख से ज्यादा होने पर भी करोड़ों रुपये की सब्सिडी मिलती है। उन्होंने सवाल उठाया कि उन्होंने पंजाब के खजाने से अपने होटल के बिल और टैक्स क्यों माफ करवाए?

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मान ने कहा कि तीन एमपी चुनावों में यहां से उनका तीसरा उम्मीदवार है। पहले रवनीत बिट्टू, फिर मनीष तिवारी और अब विजय इंदर सिंगला आए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आनंदपुर साहिब के मतदाताओं का सम्मान नहीं करती और सोचती है कि वे यहां किसी को भी भेज सकते हैं। उन्होंने कहा कि 2014 में विजय इंदर सिंगला उनसे हार गए थे और इस बार उन्हें यहां से आप उम्मीदवार मलविंदर कंग हराएंगे। मान ने कहा कि यह वैसा ही है जैसे वह अपने टेप में कहते थे कि पहले नेता वहां से टिकट मांगते थे जहां से उनकी पहचान होती थी, अब कहते हैं कि मुझे यहां से मत उतारो, यहां लोग मुझे बहुत अच्छे से जानते हैं। उन्होंने कहा कि सिंगला का भी ऐसा ही मामला है, संगरूर के लोग उन्हें जानते हैं। वह उन्हें वोट नहीं देंगे, इसलिए वह आनंदपुर साहिब से चुनाव लड़ रहे हैं। मान ने कहा कि कांग्रेस एक भ्रमित समूह है और वे आपस में लड़ते रहते हैं। पंजाब कांग्रेस के नेताओं की दोस्ती कछुए और चूहे की दोस्ती जैसी है। वे सब एक दूसरे को मरवा देंगे।

विपक्षी नेताओं को घेरते हुए सीएम मान ने कहा कि उन्होंने 1 नवंबर को लुधियाना में एक डिबेट का आयोजन किया था, लेकिन कोई भी विपक्षी नेता नहीं आया। वे इसलिए नहीं आये क्योंकि वे सभी भ्रष्ट और झूठे हैं। उनके पास उन सभी सवालों का कोई जवाब नहीं था जो मैं पंजाब के लोगों की ओर से उनसे पूछने जा रहा था। लेकिन अब वे सभी ‘बरसाती मेंढक की तरह बाहर आ गए हैं। दशकों तक आपको लूटने के बाद अब फिर आपसे वोट मांग रहे हैं। मान ने कहा कि उनके पास मेरे खिलाफ कहने के लिए कुछ नहीं है और अपने बचाव में भी कहने के लिए कुछ नहीं है इसलिए वे बहस से दूर हो गए।

मान ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पत्रकारों ने मुझसे पूछा कि हमने दिल्ली और पंजाब में मोदी को कैसे रोका? मैं कहा कि यह बेहद सरल है। कमल कीचड़ में खिलता है। हम अपने ‘झाड़ू’ से हम उस कीचड़ को साफ कर देते हैं। इसलिए दिल्ली और पंजाब में कमल नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पिछली बार उनके दो सांसद जीते थे लेकिन इस बार उन्हें पंजाब में बड़ा शून्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल साफ हो गया है कि केंद्र में बीजेपी की सरकार नहीं बन रही है। इस बार इंडिया अलायंस की सरकार बनेगी और इसमें सबसे बड़ा योगदान आम आदमी पार्टी का होगा।

सीएम मान ने अपने दो साल के कार्यों को गिनाते हुए कहा कि हमने बिना किसी भेदभाव के पंजाब के 43 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं। एक गांव में 40 लोगों को नौकरी मिली। आम लोगों की सुविधा के लिए मैंने बिजली मुफ्त की और किसानों के लिए दिन में पर्याप्त बिजली की व्यवस्था की।

मान ने कहा कि उनकी सरकार पंजाब में सरकारी क्षेत्रों में सुधार कर रही है। स्कूल ऑफ एमिनेंस बनाए जा रहे हैं। इस बार सरकारी स्कूलों के 158 छात्रों ने जेईई-मेन्स क्लियर किया। उन्होंने कहा कि आपके बच्चों को सरकारी स्कूलों में विश्वस्तरीय शिक्षा मिलेगी, वे अधिकारी बनेंगे और आपके घर का उत्थान करेंगे। मान ने कहा कि शिक्षित बच्चे ही गरीबी मिटा सकते हैं। पारंपरिक राजनेता नहीं चाहते कि आपके बच्चे पढ़ें, वे नहीं चाहते कि आम लोग अधिकारी, विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री बनें।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पहली बार पंजाब के हर खेत को नहरी पानी मिल रहा है। मुझे कई बुजुर्ग लोग मिले जिन्होंने मुझे बताया कि 35 साल बाद ‘कस्सी’ में पानी है। उन्होंने कहा कि दो साल में उन्होंने एक रुपये का भी भ्रष्टाचार नहीं किया, जबकि पिछले नेताओं ने पंजाब की जनता के पैसे से महल और होटल बनाए। मान ने कहा कि मैं यहां व्यवसाय, बस और ढाबों में हिस्सेदारी लेने के लिए नहीं आया हूं, मैं यहां तीन करोड़ पंजाबियों के दर्द और समस्याओं को साझा करने के लिए आया हूं।

उन्होंने कहा कि ईमानदार सरकार से सब कुछ संभव है। आप सरकार से पहले केवल 21 फीसदी खेतों को ही नहरी पानी मिलता था। अब 60 फीसदी से ज्यादा खेतों को नहर का पानी मिल रहा है, उनका लक्ष्य है कि पंजाब के हर खेत को सिंचाई के लिए नहर का पानी मिले। इस तरह पंजाब में 5-6 लाख ट्यूबवेल की जरूरत खत्म हो जाएगी। फिर सरकार बिजली सब्सिडी से 6000-7000 करोड़ रुपये बचाएगी और उस पैसे से मैं महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपये की गारंटी पूरी करूंगा। इसके लिए उन्हें केवल 5500 करोड़ रुपये की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हम इससे ज्यादा बचत कर रहे हैं इसलिए अब पंजाब की माताओं-बहनों को 1000 रुपये की जगह 1100 रुपये प्रति माह मिलेंगे।

मान ने कहा कि आज बेहतर शिक्षा के लिए निजी स्कूलों और बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पतालों में जाना लोगों की मजबूरी है। लेकिन मैं पंजाब के लोगों के जीवन से उस मजबूरी को दूर करने के लिए काम कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि वह पंजाब के सरकारी स्कूलों को स्कूल ऑफ एमिनेंस में बदल रहे हैं जहां गरीबों के बच्चों को विश्व स्तरीय शिक्षा मिलेगी। इसी तरह, हम आम आदमी क्लिनिक खोल रहे हैं और सरकारी अस्पतालों में सुधार कर रहे हैं। मान ने कहा कि जल्द ही यह लोगों की अपनी पसंद होगी कि वे सरकारी स्कूलों और अस्पतालों में जाना चाहते हैं या निजी में।

मान ने श्री आनंदपुर साहिब के लोगों से कहा कि उन्हें उनसे बड़ी उम्मीदें हैं। आप लोग हमेशा गलत, जुल्म, अन्याय और तानाशाही के खिलाफ खड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि आप प्रत्याशी मलविंदर सिंह कंग एक पढ़े-लिखे नेता हैं। वह छात्र राजनीति से आए हैं और एक बेहतरीन प्रवक्ता हैं। वह पंजाब के साथ-साथ श्री आनंदपुर साहिब के मुद्दों से भी वाकिफ हैं। मान ने कहा कि वह मलविंदर कंग के साथ सांसद के तौर पर अपना अनुभव भी साझा करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि 4 जून को श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट से चमकौर साहिब से हमें पहली लीड दिलाएं। उन्होंने कहा कि पंजाब से राज्यसभा में हमारे 7 आप सांसद हैं, जल्द ही लोकसभा में 13 आप सांसद होंगे। फिर वे मिलकर पंजाब और यहां के लोगों के अधिकारों के लिए आवाज उठाएंगे और केंद्र से पंजाब का लंबित फंड जारी करवाएंगे। मान ने कहा कि एक सांसद को एक साल में विकास के लिए 5 करोड़ मिलते हैं। आप के 20 सांसद हर साल पंजाब में 100 करोड़ रुपये लाएंगे। मान ने कहा कि सर्वेक्षण दिखा रहे हैं कि आम आदमी पार्टी श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट जीत रही है। इसलिए मलविंदर कंग को रिकॉर्ड मतों से जिताएं।

Share196Tweet123SendSendShareScan

Related

Kotkapura के तीन कांवड़ यात्रियों की मौत: पुलिस ने गाड़ी समेत आरोपी को किया गिरफ्तार 

by Wishav Warta Hindi Team
August 9, 2026
0

Kotkapura के तीन कांवड़ यात्रियों की मौत: Police ने गाड़ी समेत आरोपी को किया गिरफ्तार  फरीदकोट, चंडीगढ, 9 अगस्त, 2026...

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82

Punjab Police में अब SI की सीधी भर्ती नहीं, ASI के पद पर होगी भर्ती

by Wishav Warta Hindi Team
August 9, 2026
0

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82 Punjab Police में अब SI की सीधी भर्ती नहीं, ASI...

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82

पंजाब  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरु रविदास वाणी सेंटर का किया शिलान्यास 

by Wishav Warta Hindi Team
August 9, 2026
0

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82 पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरु रविदास वाणी सेंटर का...

Punjab Weather News: आज जानिये पंजाब व चंडीगढ के मौसम का हाल, छाये रहेगें बादल

by Wishav Warta Hindi Team
August 9, 2026
0

Punjab Weather News: आज जानिये पंजाब व चंडीगढ के मौसम का हाल, छाये रहेगें बादल पंजाब के इन जिलो मे...

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

🪷🌸 Amrit Vele Da  हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर*

August 9, 2026

आज का विचार

आज का विचार

🌷आज का सुविचार🌷 Aaj ka vichar

August 9, 2026

Currency Converter


अभिलेखागार – Archives

  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024

संस्थापक ,संपादक - देविंदरजीत सिंह दर्शी

मोबाइल – 97799-23274

ईमेल : [email protected]

Recent

Kotkapura के तीन कांवड़ यात्रियों की मौत: पुलिस ने गाड़ी समेत आरोपी को किया गिरफ्तार 

by Wishav Warta Hindi Team
August 9, 2026
0

Kotkapura के तीन कांवड़ यात्रियों की मौत: Police ने गाड़ी समेत आरोपी को किया गिरफ्तार  फरीदकोट, चंडीगढ, 9 अगस्त, 2026...

Most Popular

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान

by Wishav Warta Hindi Team
March 10, 2025
0

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं देंगे चंडीगढ, 10 मार्च (विश्ववार्ता) वृंदावन के...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA