त्योहारी सीजन में बिगड़ा रसोई का बजट
चीनी के बाद दाल-चावल और प्याज भी महंगा
चंडीगढ, 23 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) त्योहारों के मौसम से पहले आम लोगों पर महंगाई की मार फिर पड़ रही है। चीनी के बाद अब प्याज की कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है। देश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों में प्याज की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। अभी देश में प्याज का औसत रिटेल भाव करीब ₹40.72 प्रति किलो पहुंच गया है। वहीं, दिल्ली-NCR, मुंबई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में इसका भाव ₹50 से ₹60 प्रति किलो पहुंच गया है। onion prices ruined kitchen budget
PTI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भुवनेश्वर में पहले प्याज ₹25-30 प्रति किलो बिक रहा था, जो अब बढ़कर ₹55-60 प्रति किलो हो गया है। व्यापारियों का कहना है कि यहां सिर्फ दो दिनों में कीमतें लगभग दोगुनी हो गई हैं। महाराष्ट्र की लासलगांव मंडी में भी थोक कीमतें बढ़ी हैं, जो एशिया की सबसे बड़ी प्याज मंडियों में से एक है। पिछले एक हफ्ते में कीमतों में करीब 30 से 42 परसेंट की बढ़ोतरी हुई है। 21 अगस्त को प्याज का औसत रिटेल प्राइस ₹40.79 प्रति kg था, जबकि 21 जुलाई को यह ₹34.87 था। इस हिसाब से एक महीने में कीमत में करीब 17 परसेंट की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा, 21 अगस्त 2025 को प्याज का औसत प्राइस ₹28.72 प्रति kg था। इसकी तुलना में इस साल कीमत में 42 परसेंट से ज़्यादा की बढ़ोतरी हुई है।
बड़े शहरों में प्याज के दाम
दिल्ली-NCR ₹50-55 प्रति kg
मुंबई ₹52-58 प्रति kg
कोलकाता ₹55-60 प्रति kg
चेन्नई ₹48-54 प्रति kg
बेंगलुरु ₹45-52 प्रति kg
पटना ₹48-55 प्रति kg
प्याज के दाम बढ़ने के पीछे सबसे बड़ा कारण नई खरीफ फसल के आने में देरी माना जा रहा है। बुआई देर से शुरू होने की वजह से नई फसल को मार्केट में आने में समय लग रहा है। दूसरी तरफ, त्योहारों के मौसम की वजह से प्याज की डिमांड बढ़ गई है। इस तरह डिमांड और सप्लाई के बीच का अंतर बढ़ गया है, जिससे कीमतों पर दबाव पड़ रहा है। कीमतों को कंट्रोल करने और कंज्यूमर्स को राहत देने के लिए, सरकार सितंबर से अपने बफर स्टॉक से प्याज मार्केट में उतारने की योजना बना रही है। इससे आने वाले दिनों में सप्लाई बढ़ने और कीमतों पर दबाव कम होने की उम्मीद है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























