चंडीगढ़ दहलाने की साजिश नाकाम: बीकेआई से जुड़े 3 संदिग्ध गिरफ्तार
पांच किलो जिलेटिन की छड़ें और हथियार बरामद
पुलिस ने बढाई सुरक्षा
चंडीगढ़, 24 अगस्त (विश्ववार्ता): चंडीगढ़ के सेक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे जंगल में एक बैग से IED बरामद हुआ है। राहत की बात यह है कि बरामद विस्फोटक पदार्थ एक्टिव नहीं था। पुलिस पूरे इलाके की जांच कर रही है।
मामले की जांच सेक्टर-36 थाने की पुलिस कर रही है। आपको बता दें कि जिस जगह से यह पदार्थ बरामद हुआ है, वह काफी एक्टिव इलाका है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और लोगों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। Chandigarh IED found
चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक, इस संबंध में थाना-36 में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों की चंडीगढ़ में आतंकी गतिविधि को अंजाम देने की योजना हो सकती थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि संदिग्ध आईईडी कहां से लाया गया था और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























