IND vs SL 2nd Test: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट का आज दूसरा दिन
सीरीज मे भारत 1-0 से आगे
चंडीगढ, 24 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) IND vs SL 2nd Test: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है। खेल के पहले दिन टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। भारतीय टीम ने आज के खेल में 5 विकेट पर 300 रनों से आगे अपनी पारी को बढ़ाएगी। टीम इंडिया के लिए ध्रुव जुरेल और सारांश जैन बल्लेबाजी करने उतरेंगे। cricket score 2nd test day
पहले दिन के खेल में भारतीय टीम ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 300 रन बनाए। दिन की समाप्ति पर टीम इंडिया के लिए ध्रुव जुरेल (7) और सारांश जैन (4) नाबाद लौटे. टीम इंडिया के लिए देवदत्त पडिक्कल ने शतक जड़ा, जबकि कप्तान गिल ने भी 50 रनों की पारी खेली. ऐसे में दूसरे दिन टीम इंडिया की कोशिश होगी कि वह एक विशाल स्कोर की तरफ बढ़ें।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























