
लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर बीएसपी सुप्रीमों मायावती पहुंची पंजाब
केंद्र सरकार पर किया बडा हमला, कहा सरकारी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया
चंडीगढ, 24 मई (विश्ववार्ता) बहुजन समाज पार्टी भी पंजाब में अपने प्रचार को गति देने जा रही है। इसी कड़ी में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री कुमारी मायावती आज नवांशहर में रैली करेंगी। वे नवांशहर पहुंच गई हैं।। उन्होंने श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट से बसपा उम्मीदवार और स्टेट प्रधान जसबीर सिंह गढ़ी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। मायावती ने केंद्र की मोदी सरकार को आडे हाथो लेते हुए कहा आज का किसान बेहद दुखी और परेशान है मोदी सरकार केंद्रीय एंजेसियों का निजीकरण कर रही है जो कि लोकतंत्र के खिलाफ है।





















