लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर पंजाब में इतने दिन बंद रहेंगे शराब के ठेके
सख्त आदेश हुए जारी
चंडीगढ, 27 मई (विश्ववार्ता) लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पंजाब चुनाव आयोग ने सख्त आदेश जारी किए हैं साथ ही उन्होंने ऐलान किया है कि चुनाव के चलते 1 जून को छुट्टी रहेगी। इस दिन सरकारी संस्थान, गैर सरकारी संस्थान, बैंक फैक्टरी, दुकानों में पेड छुट्टी रहेगी ताकि लोग अपने वोट डालने जा सकें।
इसी के साथ चुनाव आयोग ने आदेश जारी किए हैं कि शराब के ठेके 30 मई की शाम 6 बजे से 1 जून की शाम 6 बजे तक बंद रहेंगे। वहीं 4 जून मतगणना वाले दिन शराब के ठेके पूरा दिन बंद रहेंगे। इसी के चलते रेस्टोरेंट, पबों वालों को भी सख्त निर्देश जारी हुए हैं। रेस्टोरेंटों, क्लब, सी.एस.डी. कंटीन, दुकानों या सार्वजनिक स्थानों पर न तो शराब बेची जाएगी और न ही स्टॉक जमा किया जाएगा। बिना लाइसेंस वाले स्थानों पर यह आदेश सख्ती से लागू किए जाएंगे। आदेशों की उल्लंघना करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पंजाब लोकसभा चुनाव कार्यक्रम 2024: पंजाब की सभी 13 सीटों के लिए मतदान एक ही चरण में होगा, सातवें और अंतिम चरण (1 जून) में गुरुदासपुर, अमृतसर, खडूर साहिब, जालंधर, होशियारपुर, नंदपुर निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा। साहिब, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, फिरोजपुर, बठिंडा, संगरूर और पटियाला।
पिछले चुनाव का विवरण:
अतीत में, पंजाब में 13 लोकसभा सीटें और 117 विधानसभा क्षेत्र शामिल थे। पंजाब के निर्वाचन क्षेत्रों में गुरदासपुर, अमृतसर, खडूर साहिब, जालंधर, होशियारपुर, आनंदपुर साहिब, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, फिरोजपुर, बठिंडा, संगरूर और पटियाला शामिल हैं। 2019 में, पंजाब में 19 मई को एक ही चरण में मतदान हुआ, जो सात चरणों वाले राष्ट्रीय चुनाव की परिणति थी। चरणबद्ध मतदान के नतीजे 23 मई को घोषित किए गए।
























