Haryana 11वीं ब्रिक्स ऊर्जा मंत्रियों की बैठक की करेगा मेजबानी
चंडीगढ, 25 जून, 2026 (विश्ववार्ता) भारत 2026 की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत गुरुवार को गुरुग्राम, हरियाणा में 11वीं ब्रिक्स ऊर्जा मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा। इस बैठक में ऊर्जा सुरक्षा, स्थिरता और नवाचार पर सहयोग को बढ़ावा देने के लिए सभी ब्रिक्स सदस्य देशों के ऊर्जा मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी एक साथ आएंगे। भारत की यह चौथी ब्रिक्स अध्यक्षता है, इससे पहले वह 2012, 2016 और 2021 में भी इस अध्यक्षता का हिस्सा रह चुका है। India to Host 11th BRICS Energy Ministers’ Meeting in Gurugram on 25–26 June 2026 – EQ
➥ ऊर्जा ट्रैक के अंतर्गत, भारत ने ” सर्वेषां ऊर्जम् ” (सभी के लिए ऊर्जा) विषय को अपनाया है, जो सार्वभौमिक ऊर्जा पहुंच सुनिश्चित करने के लिए ब्रिक्स देशों की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























