महिला टी20 विश्व कप मे भारतीय टीम का आज सामना बांग्लादेश से
भारत का आज ‘करो या मरो’ मैच..
चंडीगढ, 25 जून, 2026 (विश्ववार्ता)महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप-1 के मुकाबले में भारतीय महिला टीम का सामना बांग्लादेश महिला टीम से होगा। यह मैच मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। भारत ने शुरुआती दो मैच जीते थे, लेकिन उसे पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा था। अब सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम को इस मैच में हार हाल में जीत दर्ज करनी होगी। दोनों टीमों के बीच यह अहम मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा।
मंधाना ने तीन मैच में 159 रन बनाए हैं, जबकि शेफाली ने 92 रन का योगदान दिया है। दोनों बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट 154 से अधिक है। लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाज अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे हैं जो टीम के लिए नई चिंता बन गई है। कप्तान हरमनप्रीत कौर (स्ट्राइक रेट 109.09), जेमिमा रोड्रिग्स (94.11) और यस्तिका भाटिया (105.88) अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























