लोकसभा चुनाव मे शानदार जीत दर्ज करने के बाद पंजाब कांग्रेस की नई पहल शुरू
कांग्रेस भवन में शुरू किया ‘लोक मिलनी’, सुन रहे है लोगों की समस्याएं
चंडीगढ, 14 जून (विश्ववार्ता): लोकसभा चुनाव-2024 मे दमदार प्रदर्शन करने के बाद पंजाब कांग्रेस आज से लोक मिलनी कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह शुरूआत पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग ने की। कार्यक्रम के तहत वह सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक कांग्रेस भवन में हो रहा है साथ ही अगर कोई उनसे मिलना चाहेगा तो वह उससे मिल सकेगा। इस कार्यक्रम में वह लोगों की समस्याएं और सुझाव सुनेंगे। चुनाव के बाद कांग्रेस की यह नई पहल है।
कांग्रेस ने जीती हैं 7 सीटें
लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस में उत्साह है। चुनाव में कांग्रेस राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। राज्य की 13 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस ने सात पर जीत दर्ज की है। जबकि सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) को तीन, निर्दलीय को दो और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) को एक सीट मिली है। चुनाव में भाजपा अपना खाता भी नहीं खोल पाई है। हालांकि, भाजपा का वोट प्रतिशत दोगुना हो गया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में यह करीब नौ प्रतिशत था, जो अब बढक़र 19 प्रतिशत से अधिक हो गया है।
इसके अलावा पार्टी अब जालंधर पश्चिम के उपचुनाव पर फोकस कर रही है। जालंधर में चुनाव को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बैठक की है। इसमें कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा समेत तमाम नेता पहुंचे थे। जल्द ही पार्टी जालंधर के लिए उम्मीदवार की घोषणा करेगी। हालांकि, इस बार पार्टी को जालंधर सीट से काफी उम्मीदें हैं। क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने जालंधर लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के सुशील कुमार रिंकू को एक लाख से अधिक वोटों से हराया है। ऐसे में पार्टी का मनोबल ऊंचा है। साथ ही उम्मीद है कि इस बार पार्टी यह सीट भी जीतेगी।
























