
हरियाणा मे भारी बारिश का मौसस विभाग ने जारी किया अलर्ट
चंडीगढ, 28 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) मौसम विभाग (IMD) ने चंडीगढ़ और हरियाणा में 28 से 31 जुलाई 2026 के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में तेज गरज और बिजली चमकने की संभावना है। heavy rain in Haryana
हरियाणा में IMD ने अगले दो दिनों तक तेज बारिश की चेतावनी जारी की है. मंगलवार सुबह से यमुनानगर में लगातार बारिश हो रही है, जिससे लोगों को उमस से राहत मिली है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 48 घंटों के दौरान अच्छी बारिश हो सकती है. हालांकि मानसून का आधा सीजन बीत जाने के बावजूद राज्य में अब तक सामान्य से काफी कम बारिश दर्ज की गई है।
आधे मानसून सीजन में 27% कम बारिश: 1 जून से 26 जुलाई 2026 तक हरियाणा में कुल 134.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 27 प्रतिशत कम है। जुलाई महीने में भी बारिश का सिलसिला कमजोर बना रहा. इस महीने अब तक 95.8 मिमी वर्षा दर्ज हुई है, जबकि सामान्य औसत 130.2 मिमी है. यानी जुलाई में भी करीब 26 प्रतिशत कम बारिश हुई है. इससे खेती और जल स्रोतों पर असर पड़ने की आशंका बनी हुई है। heavy rain in Haryana और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















