PM मोदी वीडियो बैन मामला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फेसबुक वीडियो अचानक ब्लॉक होने के मामले में मेटा ने मांगी माफी
चंडीगढ, 28 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) PM Modi Facebook Video: नीट पेपर लीक विवाद के बीच पीएम मोदी ने बीते दिनों जेनजी से जुड़ा एक वीडियो फेसबुक पर डाला था. पीएम मोदी के फेसबुक अकाउंट से वह वीडियो कुछ समय के लिए अचानक गायब हो गया। वीडियो हटते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा होने लगी। pm modi facebook video over gen z blames technical glitch
पीएम मोदी के वीडियो हटाने पर फेसबुक-मेटा सवालों के घेरे में आ गए. कई लोगों ने सवाल उठाए कि आखिर प्रधानमंत्री का वीडियो क्यों हटाया गया. आखिर भारत में पीएम मोदी के जेनजी वाले वीडियो को क्यों ब्लॉक किया गया? भाजपा तक ने फेसबुक की मालिकाना कंपनी मेटा को घेरा। अब फेसबुक से पीएम मोदी के वीडियो को कुछ देर तक गायब करने के लिए मेटा ने माफी मांगी है। मेटा ने इस गलती के पीछे की वजह भी बताई है. तो चलिए जानते हैं कि पीएम मोदी के वीडियो और फेसबुक के पूरे विवाद की कहानी जानते हैं।
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो को फेसबुक से कुछ समय के लिए हटाए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. हालांकि, मेटा ने इस घटना पर माफी मांग ली है और कंपनी के प्रवक्ता ने वीडियो हटने की वजह तकनीकी गड़बड़ी को बताया है।, मेटा का कहना है कि तकनीकी गड़बड़ी की वजह से ऐसा हुआ। किसी खास कारण या जानबूझकर ऐसा नहीं हुआ. सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार इस पूरे मामले को बेहद गंभीरता से देख रही है और इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने मेटा और इंस्टाग्राम के ग्लोबल हेड को समन किया है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























