Haridwar School Closed: कांवड मेले को देखते हुए हरिद्वार में कुल इतने दिन बंद रहेगें स्कूल
ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
Kanwar Yatra: हरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूलों में रहेगी छुट्टी
चंडीगढ, 28 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) Kanwar Yatra: कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार जिला प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है। यह फैसला स्कूल के बच्चों को देखते हुए लिया गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रेस क्लब में आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान मेले की तैयारियों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन तथा यातायात डायवर्जन के कारण छात्र-छात्राओं को होने वाली असुविधा और सुरक्षा जोखिमों को ध्यान में रखते हुए जनपद के सभी शिक्षण संस्थानों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक नियमित शैक्षणिक कार्य स्थगित कर छुट्टी का ऐलान किया गया है।
haridwar school closed from july-30 to august 11 due to kanwar mela-2026
ऑनलाइन मोड में होंगी कक्षाएं
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छुट्टियों के दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, तकनीकी संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में ऑनलाइन माध्यम से पठन-पाठन संचालित किया जाए। सभी शिक्षण संस्थानों को डिजिटल माध्यमों, अध्ययन सामग्री और ऑनलाइन क्लास के जरिए शैक्षणिक गतिविधियों को नियमित रखने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूलों और प्रिंसिपल को समय रहते अभिभावकों व विद्यार्थियों तक ऑनलाइन शेड्यूल उपलब्ध कराने और आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























