मुइज्जू सरकार का बड़ा कदम
मालदीव ने इजराइली नागरिकों की एंट्री पर लगाया बैन
चंडीगढ, 3 जून (विश्ववार्ता)मालदीव सरकार ने गाजा में इजरायली हमलों को लेकर इजराइली पासपोर्ट पर प्रतिबंध लगाने के लिए देश के कानूनों में संशोधन करने का निर्णय लिया है। गृह मंत्री अली इहुसन ने रविवार दोपहर राष्ट्रपति कार्यालय में एक आपातकालीन संवाददाता सम्मेलन में इस निर्णय की घोषणा की। एशिया के छोटे से देश मालदीव ने ऐलान किया है कि वो अपनी सरहद में इजराइली नागरिकों के प्रवेश पर बैन लगाएगा. जिसके बाद इजराइल के विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों को हिदायत दी है कि वे मालदीव की यात्रा करने से परहेज करें. ये हिदायत दो नागरिकता रखने वाले इजराइलियों की दी गई है.
इहुसन के अनुसार, यह निर्णय दिन में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया। उन्होंने कहा कि कैबिनेट ने आज इजरायली पासपोटर् के मालदीव में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के लिए आवश्यक कानूनी संशोधन करने का निर्णय लिया। कैबिनेट ने प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए एक विशेष समिति का गठन किया है।
इजराइल पर यात्रा प्रतिबंध लगाने को लेकर पिछले साल इजराइल और फिलीस्तीन में जंग छिड़ने के बाद नवंबर में मालदीव के एक MP नशीद अब्दुल्ला ने प्रस्ताव पेश किया था. इस प्रस्ताव में सरकार से इजराइली पासपोर्ट रखने वाले नागरिकों के देश में प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की गई थी. अब मालदीव की सरकार ने इजराइलियों के ट्रैवल पर पाबंदी लगी दी है. न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, मालदीव ने ये फैसला जनता में इजराइल के खिलाफ बढ़ते गुस्से के बाद लिया है. इजराइल की बढ़ती आक्रामकता के बाद मालदीव में कई फिलिस्तीनी समर्थित प्रदर्शन देखने मिले हैं.
























