पीएम मोदी ने सीएम योगी को दी जन्मदिन की शुभकामना
चंडीगढ, 5 जून: (विश्ववार्ता):पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके 52वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सरकार राज्य में गरीबों के सशक्तीकरण के लिए काम कर रही है। एक्स पर एक पोस्ट में पीएम ने लिखा, “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।
वह उत्तर प्रदेश की प्रगति और गरीबों तथा दलितों के लिए काम कर रहे हैं। मैं उनकी लंबी और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।” मुख्यमंत्री इस बार अपने जन्मदिन पर कोई कार्यक्रम नहीं कर रहे हैं और उन्होंने समर्थकों से भी इस मौके पर कोई जश्न न मनाने का आग्रह किया है। सीएम योगी पहले भी अपने जन्मदिन पर कोई बड़ा आयोजन नहीं करते थे।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक्स पर किए गए पोस्ट का जवाब देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘आपकी आत्मीय एवं ऊर्जावान शुभकामनाएं मेरे लिए अथाह प्रेरणा का स्रोत हैं। आपके यशस्वी मार्गदर्शन में विरासत और विकास को संजोए ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश’ की संकल्पना साकार हो रही है। शुभेच्छाओं हेतु हार्दिक आभार!’
Birthday wishes to Uttar Pradesh CM, @myogiadityanath Ji on his birthday. He is working for UP’s progress and for empowering the poor and downtrodden. I wish him a long and healthy life in the times to come.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 5, 2024
























