दिल्ली सीएम केजरीवाल व पंजाब सीएम मान आज चार कार्यक्रमों में होंगे शामिल
आज अबोहर में करेंगे जनसभा
गिद्दड़बाहा, रामपुरा फूल और बरनाला में करेंगे रोड शो
दो सीएमों के कार्यक्रम को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था कडी
चंडीगढ, 27 मई (विश्ववार्ता) लोकसभा चुनाव -2024 को लेकर पंजाब की राजनीति पूरी तरह से गर्माई हुई है,आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल इन दिनों पंजाब दौरे पर हैं। इसी कड़ी में आज आम आदमी पार्टी (आप) सुप्रीमो और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान शाम 4 बजे जालंधर शहर में रोड शो करेंगे। यह रोड शो शहर के मध्य लवकुश चौक से शुरू होगा और भगत सिंह चौक के पास समाप्त होगा। पंजाब दौरे के दूसरे दिन आज अमृतसर में टाउन हॉल मीटिंग करेंगे। इसके बाद जालंधर और लुधियाना में वे रोड शो निकालेंगे।
पार्टी सूत्र ने बताया कि सीएम केजरीवाल लवकुश चौक के पास लोगों को संबोधित भी करेंगे। आम आदमी पार्टी का वरिष्ठ नेतृत्व कल से ही रोड शो की तैयारियों में जुटा हुआ है। जालंधर में सीएम केजरीवाल आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए वोट मांगेंगे। सीएम केजरीवाल के कार्यक्रम को लेकर जालंधर शहर में पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।
ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्ट किया हैं। सीएम केजरीवाल के रोड शो रूट के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। वहीं, सीएम के रोड शो के रूट पर भारी फोर्स तैनात की गई थी। साथ ही सिविल वर्दी में कर्मचारियों और अधिकारियों को भी रूट पर तैनात रहने को कहा गया है।
केजरीवाल कहा कि पंजाब के और तेजी से विकास के लिए मुझे आपके समर्थन की जरूरत है। आपसे विनती है कि हमारे हाथ मजबूत करें। अगर केंद्र में हमारी ताकत बढ़ेगी तो कोई भी पंजाब का फंड नहीं रोक पाएगा। राज्यपाल भी पंजाब का कोई बिल नहीं रोक सकेंगे। अभी केंद्र सरकार ने पंजाब के करीब साढ़े आठ हजार करोड़ रुपये रोक रखी हैं।
ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि लोकसभा में हम कमजोर हैं। हमारी सरकार बनने से पहले पंजाब में इंडस्ट्री की बहुत बुरी हालत थी। 75 साल से पंजाब की इंडस्ट्री परिवारवाद का शिकार थी। व्यापारी राज्य छोडकऱ राजस्थान, मध्यप्रदेश गुजरात जैसे बाहर के राज्यों में जा रहे थे, लेकिन पिछले दो साल से इंडस्ट्री का राज्य छोडकऱ जाने का सिलसिला खत्म हुआ है और आने का शुरू हुआ है।
उन्होंने कहा कि महिला मतदाता राज्य के मतदाताओं का लगभग 49 प्रतिशत हैं, इसलिए शिशुओं के लिए शिशु गृह, प्रतीक्षा क्षेत्र, गर्मी की स्थिति से निपटने के लिए एसी/कूलर/पंखे, शौचालय और अन्य सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं की व्यवस्था करके उन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। . उन्होंने कहा कि रैपिडो ने मतदाताओं को बूथ तक मुफ्त में पहुंचाने के लिए भी अपनी सेवाएं देने की पेशकश की है। उन्होंने मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए स्वीप के तहत जागरूकता गतिविधियों में भागीदारी के लिए मीडिया का आभार व्यक्त किया।\
























