Maharashtra TET 2026: अब महाराष्ट्र TET परीक्षा का पेपर लीक
परीक्षा से एक दिन पहले छात्रों को बड़ा झटका, पेपर रद्द
चंडीगढ, 27 जून, 2026 (विश्ववार्ता) 28 जून यानी कल होने वाली महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (MAHA TET) का पेपर लीक हो गया है. महाराष्ट्र के ठाणे से TET का पेपर लीक होने की खबर है। MAHA TET परीक्षा में 4 लाख के करीब कैंडिडेट शामिल होने वाले थे। पेपर लीक होने के कारण इस परीक्षा को फिलहाल स्थगित करने का फैसला किया गया है। tet paper leak in thane maharashtra
शिक्षा विभाग परीक्षा की ओर से पेपर को स्थगित करने का ऐलान किया गया है. वहीं एग्जाम की नई तारीख की घोषणा जल्द कर दी जाएगी।NEET परीक्षा के पेपर लीक होने के बाद देश भर में हंगामा मचा हुआ था. इस बीच TET का पेपर लीक होने की घटना ने शिक्षा विभाग की खराब कार्यप्रणाली को एक बार फिर उजागर कर दिया है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























