
Home Minister Amit Shah ने 14 प्रमुख शहरों में किया ‘Bharat Taxi’ का शुभारंभ
अब ड्राइवर भी होंगे मालिक
चंडीगढ, 27 जून, 2026 (विश्ववार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत टैक्सी की शुरुआत की है। यह देश का पहला ऐसा राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म है, जिसमें ड्राइवर ही अपनी गाड़ियों के मालिक होते हैं।
गुजरात के 14 बड़े शहरों से इसकी शुरुआत हुई है और जल्द ही यह पूरे राज्य में फैल जाएगी। इस प्लेटफॉर्म का मुख्य उद्देश्य ड्राइवरों को अपनी सेवा पर ज्यादा नियंत्रण देना और टैक्सियों की बढ़ती मांग को पूरा करना है। Amit shah launched indias first driver owned bharat taxi in gujarat tldr
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को गुजरात में भारत टैक्सी सर्विस को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। यह भारत का पहला ऐसा राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म है, जिसका मालिकाना हक सीधे तौर पर इसे चलाने वाले ड्राइवर्स के पास होगा। भारतीय मोबिलिटी सेक्टर में इस पहल को ट्रांसपोर्टेशन एक्सेसिबिलिटी के एक नए युग की शुरुआत माना जा रहा है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















