
Trump To Visit India: भारत आएंगे US President Donald Trump
विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने की पुष्टि
चंडीगढ, 27 जून, 2026 (विश्ववार्ता)Trump To Visit India: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत का दौरा करेंगे. अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप कब भारत आ सकते हैं।
मार्को रुबियो से जब राष्ट्रपति ट्रंप के भारत दौरे के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ‘हम उम्मीद कर रहे हैं कि ये जल्द होगा और इसी को लेकर योजना बनाई जा रही है कि राष्ट्रपति ट्रंप अगले साल की शुरुआत में भारत का दौरा करें. इसकी बहुत ज्यादा संभावना है. भारत, अमेरिका का बहुत करीबी पार्टनर और सहयोगी है। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच संबंध बहुत ही करीबी हैं, जो मुझे लगता है कि कूटनीति में वाकई बहुत अहम है। US President Donald Trump Visit India
राष्ट्रपति ट्रंप पिछली बार फरवरी 2020 में भारत आए थे. उस दौरान उन्होंने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम को संबोधित किया था. इसके बाद नई दिल्ली में दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई थी. उस दौरे के बाद से राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच नियमित बातचीत होती रही है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















