
Haryana government ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए कुल इतने करोड रूपये के खरीद प्रस्तावों और रेट कॉन्ट्रैक्ट को दी मंजूरी
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में हुई बैठक मे लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
चंडीगढ, 27 जून, 2026 (विश्ववार्ता)Haryana government ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने के लिए 18 करोड़ रुपये से अधिक के खरीद प्रस्तावों और रेट कॉन्ट्रैक्ट को मंजूरी दी है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में हुई स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक में थैलेसीमिया और मोतियाबिंद के मरीजों के उपचार से लेकर जिला अस्पतालों में ऑक्सीजन व्यवस्था मजबूत करने तक कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में लगभग 1.85 करोड़ रुपये की लागत से 40 प्रकार की यूनानी दवाओं की खरीद, मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए 44 लाख रुपये के इंट्राऑक्यूलर लेंस और थैलेसीमिया मरीजों के लिए करीब 82 लाख रुपये की दवाओं की खरीद को मंजूरी दी गई।
दीर्घकालिक स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रदेश के 18 जिला नागरिक अस्पतालों में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट और स्टोरेज टैंक स्थापित करने के लिए करीब 9.55 करोड़ रुपये के दो वर्षीय रेट कॉन्ट्रैक्ट को भी अंतिम मंजूरी दी गई। इससे गंभीर मरीजों और आपातकालीन सर्जरी के दौरान ऑक्सीजन की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित होगी और बड़े अस्पतालों में रेफर करने की आवश्यकता कम होगी। proposals worth 18 crore approved for health services haryana
इसके अलावा 22 जिला नागरिक अस्पतालों के लिए 24 प्योर टोन ऑडियोमीटर खरीदने के लिए 3.02 करोड़ रुपये के दो वर्षीय रेट कॉन्ट्रैक्ट को भी स्वीकृति दी गई। इन उपकरणों से सुनने संबंधी रोगों की शुरुआती जांच जिला स्तर पर ही संभव हो सकेगी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















