
जालंधर में बड़ी जीत की तरफ चरणजीत चन्नी
लोकसभा की 543 में से 542 सीटों पर काउंटिंग जारी
जालंधर पंजाब लोकसभा चुनाव 2024- देखें जिले से कौन आगे और कौन पीछे
चंडीगढ, 4 जून: (विश्ववार्ता): पंजाब के पूर्व सीएम और कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत चन्नी जालंधर से लगभग डेढ़ लाख मतों से बढ़त बनाए हुए हैं। लोकसभा की 543 में से 542 सीटों पर काउंटिंग जारी है। रुझानों में भाजपा बहुमत से दूर है। उसे 60 से ज्यादा सीटों का नुकसान दिख रहा है। 2019 में पार्टी को 303 सीटें मिली थीं। हालांकि, NDA की सरकार बनती दिख रही है।
लोकसभा चुनाव-2024 के लिए आज नतीजों का दिन है। जालंधर लोकसभा सीट से इस बार कौन जीत रहा है? उसके पल-पल के अपडेट के लिए आप इस पेज पर लगातार बने रह सकते हैं। दरअसल जालंधर लोकसभा सीट का पंजाब की चुनावी राजनीति में अपना अहम स्थान है। जालंधर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी 164903 वोटों से आगे चल रहे हैं। बीजेपी के सुशील कुमार रिंकू दूसरे नंबर पर हैं जबकि आम आदमी पार्टी से पवन कुमार टीनू तीसर नंबर पर हैं।
पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट काफी सुर्खियों में रही है। इस पर आम आदमी पार्टी ने पहले सांसद सुशील कुमार रिंकू को टिकट दिया था. लेकिन टिकट मिलने के बाद सुशील रिंकू बीजेपी में शामिल हो गए. फिर बीजेपी की टिकट पर वे जालंधर से चुनाव लड़ रहे हैं. सुशील रिंकू के बीजेपी में जाने के बाद आम आदमी पार्टी ने इस सीट से अकाली दल छोड़कर आए पवन कुमार टीनू को उम्मीदवार बनाया. वहीं कांग्रेस की तरफ से जालंधर लोकसभा सीट पर चरणजीत सिंह चन्नी को लेकर दाव खेला. जालंधर लोकसभा सीट पर इस बार 59.07 प्रतिशत वोटिंग हुई है. यहां पिछले चुनाव में वोटिंग प्रतिशत सिर्फ 54 प्रतिशत था।
जालंधर पंजाब लोकसभा चुनाव 2024- देखें जिले से कौन आगे और कौन पीछे
पार्टी कैंडिडेट कौन जीता कौन हारा
कांग्रेस चरणजीत सिंह चन्नी आगे
बीजेपी सुशील कुमार रिंकू पीछे
आप पवन कुमार टीनू पीछे
बसपा बलविंदर कुमार पीछे
सीपीएम परषोत्तम लाल बिलगा पीछे
आरपीआई (अठावले) सोनिया पीछे
पीपीआई(डी) राज कुमार साकी पीछे
डीबीएचएसपी भगत गुलशन आजाद पीछे
एसएडी मोहिंदर सिंह केपी पीछे
एलटीएलआरपी ताराचंद शीला पीछे
एसएडी(ए)(एसएसएम) सरबजीत सिंह खालसा पीछे
एएसपी राजवंत कौर खालसा पीछे























