क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक
जानें दोनों के बीच कितने पैसों पर बनी सहमति
धनाश्री वर्मा को कितनी एलिमनी देंगे युजवेंद्र चहल ?
चंडीगढ़, 20 मार्च (विश्व वार्ता) क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा का तलाक हो गया है। बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर पारिवारिक अदालत ने गुरुवार को अपना फैसला सुनाया। युजवेंद्र और धनश्री मुंबई स्थित पारिवारिक अदालत में मौजूद थे। युजवेंद्र के वकील नितिन गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। बुधवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट को चहल की याचिका पर 20 मार्च को फैसला सुनाने का आदेश दिया था। गौरतलब है कि युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की शादी 22 दिसंबर 2020 को हुई थी। इस तरह धनाश्री वर्मा को युजवेन्द्र चहल 4.75 करोड़ रुपये देंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो धनाश्री वर्मा को युजवेन्द्र चहल 2.37 करोड़ रुपये की पहली किश्त वह पहले ही दे चुके हैं. इससे पहले युजवेन्द्र चहल और धनाश्री वर्मा मुंबई के बांद्रा फैमली कोर्ट पहुंचे।
























