
पूर्व क्रिकेटर Yuvraj Singh Delhi ED कार्यालय पहुँचे
– इस मामले में पूछताछ जारी
नई दिल्ली, 23 सितंबर, 2025 (विश्व समाचार): पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय पहुँच गए हैं, जहाँ उनसे ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसी के दिल्ली कार्यालय में पेश होने के लिए बुलाए जाने के बाद युवराज सिंह एजेंसी के सामने पेश हुए। former cricketer yuvraj singh ed office
यह पूछताछ अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म के संचालन और करोड़ों रुपये की कथित कर चोरी की जाँच का हिस्सा है। ईडी ने सोमवार को पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा से ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप “वनएक्सबेट” से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आठ घंटे से ज़्यादा समय तक पूछताछ की और उनका बयान दर्ज किया। ईडी का कहना है कि जाँच जारी है और सभी पहलुओं की जाँच की जा रही है। युवराज सिंह से पूछताछ से मिली जानकारी को आगे की जाँच में शामिल किया जाएगा।former cricketer yuvraj singh ed office






















